रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा साहेबपुरकमाल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रीरामजानकी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई चैती दुर्गा मंदिर...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। भगवान श्रीराम, भारत माता व छत्रपति शिवाजी महाराज सहित महापुरुषों की झांकी के साथ प्रखंड के क्षेत्र कल्याणपुर गांव के श्रीरामजानकी मंदिर परिसर से निकाली गई शोभायात्रा, कुरहा, साहेबपुरकमाल, पंचवीर होते हुए बजरंग चौक चैती दुर्गा मंदिर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन चौकस दिखा। शोभायात्रा के दौरान थानाध्यक्ष सहित पुलिस व स्थानीय प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक पंकज सिंह, विभाग मंत्री विकास भारती, जिला सह मंत्री बमबम सोनी, जिलाध्यक्ष शशि गुप्ता, जिला सहसंयोजक साजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण सिंह, जदयू नेता अमर कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, जितेंद्र कुमार, सुबोध कुमार सिंह मुन्ना, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मणिकांत जालान, रोहित कुमार, अशोक यादव, रवि कुमार, शम्मी यादव, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।