Grand Ramdhun Yagya in Tarapur 411 Women Participate in Kalash Shobha Yatra मुंगेर : अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Ramdhun Yagya in Tarapur 411 Women Participate in Kalash Shobha Yatra

मुंगेर : अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

तारापुर के पढ़भाडा गांव में दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का आयोजन किया गया। 411 महिलाओं और कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। यात्रा बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर से शुरू हुई और देवी मंदिर परिसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 20 May 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर : अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर के पढ़भाडा गांव में देवी स्चाथान मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह 411 महिलाओं व कन्याओं ने बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव से रामधुन महायज्ञ कमिटी के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली।गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर रणगांव भगलपुरा सड़क मार्ग के रास्ते कसबा, मानिकपुर, विषय, प्यारपुर होते हुए यज्ञस्थली देवी मंदिर परिसर पढ़भाडा गांव के प्रांगण पंहुची। इस बीच श्रद्धालुओं के द्वारा लगाये जा रहे जय श्री राम हर हर महादेव का गगनभेदी जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

कलश शोभायात्रा में सम्मिलित महिलाओं एवं कन्याओं को ग्रामीणों ने अपने घर के समीप पानी एवं शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया। कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता,राजद नेता जितेंद्र सिंह कुशवाहा,जवाहर सिंह के अलावे सैकड़ो श्रद्धालु सहयोग कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।