Ramdhvani Mahayagna to Begin on May 8 in Maheshkhunt खगड़िया : दो दिवसीय रामधुन महायज्ञ को लेकर 8 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRamdhvani Mahayagna to Begin on May 8 in Maheshkhunt

खगड़िया : दो दिवसीय रामधुन महायज्ञ को लेकर 8 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

महेशखूंट के पकरैल पंचायत के विन्दटोली में 8 मई से दो दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ का आयोजन होगा। इसमें बंगाल से दो महिला मंडलियों सहित आधा दर्जन मंडलियाँ भाग लेंगी। महायज्ञ के साथ भव्य कलश शोभायात्रा भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 3 May 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : दो दिवसीय रामधुन महायज्ञ को लेकर 8 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के विन्दटोली में दो दिवसीय रामध्वनि महायज्ञ आठ मई से शुभारंभ होगा। व्यवस्थापक अर्जुन सरदार ने शनिवार को बताया कि 48 घंटे की रामध्वनि महायज्ञ में बंगाल से दो महिला मंडली सहित आधा दर्जन मंडली भाग लेंगे। वहीं रामध्वनि को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। महायज्ञ को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही हैं। कलश शोभायात्रा व रामध्वनिमें तुरन्ती सिंह,छठु सिंह,भूमि सिंह, पृथ्वीचन्द्र दास, श्यामनंदन सिंह,इंदल कुमार विंद, रामसकल शर्मा, रणवीर कुमार,सुबोध दास, उमेश सिंह, सकलदेव शर्मा, लालबहादुर शर्मा उर्फ लालो, विदेश्वरी शर्मा, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।