Rudra Chandi Mahayagna and Bhagwat Katha Enthrall Devotees in Khargpur सोना बेचो और लोहा खरीदो, तभी हमारा भारत रहेगा सुरक्षित : त्रिदंडी स्वामी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRudra Chandi Mahayagna and Bhagwat Katha Enthrall Devotees in Khargpur

सोना बेचो और लोहा खरीदो, तभी हमारा भारत रहेगा सुरक्षित : त्रिदंडी स्वामी

हवेली खड़गपुर के प्रसन्नडो गांव में रुद्र चंडी महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। भक्तों की बड़ी संख्या में भागीदारी हो रही है। सुबह से हवन यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चारण हो रहा है। शाम को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 3 May 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
सोना बेचो और लोहा खरीदो, तभी हमारा भारत रहेगा सुरक्षित : त्रिदंडी स्वामी

हवेली खड़गपुर । एक संवाददाता शुक्रवार की शाम प्रखंड के प्रसन्नडो गांव में रुद्र चंडी महायज्ञ के भव्य व दिव्य धार्मिक आयोजन एवं श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ और रासलीला में भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह होते ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ किया जा रहा है। सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष धर्मानुरागी यज्ञ मंडप की धार्मिक भाव से परिक्रमा कर रहे है। महायज्ञ को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में विशेष धार्मिक चहल पहल का वातावरण देखा जा रहा है। शाम को श्रीमद भागवत कथा में गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी के ओजपूर्ण प्रवचन से माहौल पुलकित नजर आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।