महारथचक में रुद्र यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ
कजरैली, संवाददाता। सजौर थाना क्षेत्र के महारथचक में गुरुवार को लोक कल्याण के लिए श्री-श्री
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 18 April 2025 04:56 AM

सजौर थाना क्षेत्र के महारथचक में गुरुवार को लोक कल्याण के लिए श्री-श्री 108 रुद्र यज्ञ का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ अनुष्ठान के निमित्त कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, रथ और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा यात्रा को महारथचक, मरचिरमा, नारायणपुर गांव में घुमाया गया। शुक्रवार को हवन का कार्यक्रम शुरू होगा। यज्ञ अनुष्ठान के देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। उद्घाटन सत्र के दौरान गुरुवार की रात में कलकत्ता से पधारे कालाकारों के द्वारा जागरण का आयोजन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।