शंकरडीह पैक्स की अध्यक्ष चुनी गयी सुनीता
बिहारशरीफ/परवलपुर,निज शंकरडीह पैक्स की अध्यक्ष चुनी गयी सुनीता शंकरडीह पैक्स की अध्यक्ष चुनी गयी सुनीता

बिहारशरीफ/परवलपुर,निज संवाददाता। पैक्स चुनाव में राणाबिगहा पैक्स से प्रबंध कार्यकारिणी में कई लोगों ने जीत हासिल की। इसमें रंजू देवी, इंदू देवी, रेखा देवी, सुधीर कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, रेखा देवी हासिल की है। जबकि, सहोदरी देवी निर्विरोध चुनी गयी थी। परवलपुर के शंकरडीह नगर पंचायत पैक्स चुनाव में सुनीता कुमारी अध्यक्ष चुनी गयी हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नीतीश कुमार को 160 मतों से पराजित किया। 1238 मतों में सुनीता कुमारी को 639 मत तो नीतीश कुमार को 479 मत मिला। 99 मतों को रद्द घोषित किया गया। एक अन्य उम्मीदवार अनुज कुमार को 14 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार सुनीता कुमारी ने अपने पति और निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष उदयनंदन प्रसाद की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। सुनीता वर्तमान में पिलीच पंचायत से पंचायत समिति सदस्य है। पूर्व में भी वे पैक्स अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।