खाली पड़े घर से 10 लाख की संपत्ति चुरायी
रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में हुई घटना खाली पड़े घर से 10 लाख की संपत्ति चुरायी खाली पड़े घर से 10 लाख की संपत्ति चुरायी

रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में हुई घटना बुधवार की सुबह घर पहुंचने पर मिली घटना की जानकारी फोटो: रहुई चोरी-रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में बुधवार की सुबह छानबीन करते पुलिस के अधिकारी और जमा ग्रामीण। रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में चोरों ने खाली पड़े घर से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी कब हुई यह पता नहीं चला है। बुधवार की सुबह परिजन पहुंचे तो पता चला कि घर में चोरी हो गयी है। घटना मनोज कुमार के घर में हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।
जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दरअसल, स्व. रघुनाथ प्रसाद के 4 में से 3 पुत्र दिल्ली में रहते हैं। चौथे का देहांत हो गया है। प्रतिमा कुमारी ने बताया कि वे बिहारशरीफ में रहती है। 8 दिन पर एकबार घर देखने के लिए आती है। बुधवार की सुबह नौ बजे घर पहुंची। मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। एक अन्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने सोने-चांदी के गहने, महंगे बर्तन, पीतल की बाल्टी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये हैं। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।