Severe Heatwave in Bihar Temperature Reaches 39 4 C Amidst High Humidity दिन भर तीखी धूप व भीषण गर्मी, शाम में छाए बादल, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSevere Heatwave in Bihar Temperature Reaches 39 4 C Amidst High Humidity

दिन भर तीखी धूप व भीषण गर्मी, शाम में छाए बादल

बिहार में चार दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी की मात्रा 70 से 43 तक रही, जिससे तापमान से अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 8 April 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
दिन भर तीखी धूप व भीषण गर्मी, शाम में छाए बादल

चार दिनों से लगातार भीषण गर्मी सता रही है। तीखी धूप व गर्म हवा से मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया है। दोपहर में तपिश के कारण ज्यादा दिक्कत हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से तीखी धूप निकली। दोपहर में तापमान से अधिक गर्मी का अहसास होता रहा। अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 39.4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार की रात में बादल के कारण न्यनूतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 27.2 पर पहुंच गया। नमी की मात्रा बढ़कर 70 से 43 तक रही। मंगलवार की सुबह से लेकर अपराह्नन तक गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। शाम 4 बजे के बाद बादल छाए तो राहत मिली। हालांकि बुधवार को मौसम का मिजाज मंगलवार की तरह ही रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी बिहार के ऊपर है। गया व दक्षिण बिहार में बादल छाए रह सकते हैं। बताया कि नमी बढ़ जाने के कारण तीखी धूप से वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। बताया कि बुधवार को मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। 9 से लेकर 11 अप्रैल तक प्री मानसून की गतिविधि की संभावना है। थंडरस्ट्रॉम के कारण धूल भरी आंधी, गरज व चमक वाले बादल का अनुमान है। बारिश होने का अनुमान नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।