Health Subcenters to be Established in Every Panchayat of Fulwaria Region पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भूमि का होगा चयन, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsHealth Subcenters to be Established in Every Panchayat of Fulwaria Region

पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भूमि का होगा चयन

फुलवरिया। एक संवाददाताशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। यह जानकारी अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजस्व कर्मचारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजThu, 10 April 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
 पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भूमि का होगा चयन

फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया अंचल क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाने की योजना पर तेजी से कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया अंचल प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। यह जानकारी अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित हुए। इस दौरान सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए उपयुक्त भूमि का चयन करें और उसका प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर अंचल कार्यालय को दें। चयनित भूमि की पैमाइश कराकर प्रतिवेदन जिलाधिकारी गोपालगंज को भेजा जाएगा। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। सीओ ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।