उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
अरवल, निज प्रतिनिधिविधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार की सरकार बननी तय है। बिहार की जनता पुराने जंगल राज में जाने को तैयार नहीं है।

अरवल, निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा का अरवल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से नीतीश कुमार की सरकार बननी तय है। बिहार की जनता पुराने जंगल राज में जाने को तैयार नहीं है। आज भी पुराने दिनों को याद करते हुए गांव देहात के लोग सिहर उठते हैं। वे यह कदापि नहीं चाहेंगे कि लालटेन युग की सरकार बने। इस मौके पर पार्टी के महासचिव पप्पू वर्मा, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम विनय शर्मा, हम पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, रालोमो के जिलाध्यक्ष रविंद्र राम, सोनू वर्मा, भाजपा नेता दीपक शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। फोटो- 05 अप्रैल अरवल- 25 कैप्शन- औरंगाबाद जाने के क्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा का अरवल में स्वागत करते कार्यकर्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।