13.8 ग्राम अवैध एमडीएज विदेशी महिला गिरफ्तार
गुरुग्राम में अपराध शाखा ने 28 वर्षीय नाइजीरियन महिला को 13.8 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। महिला ने 2011 में भारत में प्रवेश किया और दिल्ली में खाना बनाने का काम करती थी। पुलिस ने...

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। अपराध शाखा सिकंदरपुर की टीम ने मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स के साथ नाइजीरिया की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस टीम ने 13.8 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान 28 वर्षीय प्रेस ओसिब निवासी नाइजीरिया वर्तमान निवासी लोहिया अपार्टमेंट महरौली, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपित महिला से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह वर्ष-2011 में भारत आई थी। आरोपी महिला को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई के लिए दिल्ली से एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति द्वारा दिए गए थे। आरोपी महिला दिल्ली में घरों में खाना बनाने का काम भी करती है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला के पासपोर्ट, वीजा व अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।