जलजमाव की समस्या से जूझ रहे गोगरी नगर परिषद के वार्ड-12 के लोग
गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 में विभिन्न सुविधाओं की कमी के कारण मुहल्ले वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव और नल जल योजना की कमी से लोग परेशान हैं। नगर प्रशासन ने समस्या...

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 विभिन्न सुविधाएं की कमी के कारण मुहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 12 की चौहद्दी के पश्चिम में जीएन बांध, पूरब में वार्ड 13, उत्तर में गोगरी ग्राम पंचायत के टोले एवं दक्षिण में जीएन बांध अवस्थित है। वार्ड के यूसुफ गली के मुहल्ले में काफी सकरी पीसीसी सड़क है। जिससे आवागमन में लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुहल्ले में बड़े वाहन प्रवेश नही कर पाता है। सबसे बड़ी समस्या जलजमाव की है। बारिश के मौसम में उक्त मुहल्ले में सड़क पर जलजमाव होने से मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हालांकि सड़क के बगल से नाला का निर्माण कराया गया था, लेकिन नाला की उड़ाही नही किए जाने से नाला जाम पड़ा हुआ है। नगर प्रशासन जाम पड़े नाला की उड़ाही नही करा रहे हैं। जिससे नाला में जमा गंदा पानी सड़कर बदबू देता रहता है। वही हाल दुखा भगत मुहल्ले की है। उक्त मुहल्ले में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण नही किए जाने से बारिश का पानी मुहल्ले में जमा रहता है। जिससे आवागमन में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तहर कौआकोल मुहल्ले में निर्मित नाला का जल निकासी नही होने से सड़क पर नाला का पानी बहता रहता है। वार्ड कर दर्जनों घरों में नही जोड़ा नल जल का कन्वेक्शन: गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों घरों नलजल योजना की पाइप नही जोड़ा गया है। जिससे वार्ड के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया की वार्ड 12 में जिन घरों में नलजल की पानी सफ्लाईं का पाइप जोड़ा गया है उन घरों को भी नियमित पानी सफ्लाईं नही कराया जाता है। जबकि नगर क्षेत्र में कम से कम दो टाइम सुबह और शाम को पानी सफ्लाईं करना आवश्यक है। वार्ड के रहने वाले गृहणी रुपिका रानी ने बताया कि नल जल की योजना का पाइप उनके घरों में नही जोड़ा गया है। जिससे दर्जनों परिवारों को आयरन मुक्त पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। वही कई लोगो ने बताया कि नियमित पानी का सफ्लाईं नही करते है। कभी कभी तो पांच छह दिनों में एक दिन पानी सफ्लाईं किया जाता है। नलजल की पानी का नियमित सफ्लाईं नही होने से वार्ड वासियों का नगर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। इस भीषण गर्मी के मौसम में नियमित पानी नही मिलने से लोगो मे काफी गुस्सा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी नल जल योजना से वार्ड में प्रत्येक दिन दो बार सुबह और शाम में पानी का सप्लाईं होना आवश्यक है। बोले लोग:- 1. नगर परिषद के वार्ड 12 में सुविधाएं का अभाव है। नगर विकास विभाग की योजनाएं संचालित कर वार्ड का विकास कराना चाहिए। कौशल भगत, व्यव्सायी। 2. वार्ड में नल जल योजना का बुरा हाल बना हुआ है। पानी सप्लाई का कोई टाइम टेबल नही है। साथ ही धीमी गति से पानी की सप्लाई होता है। मो. नफिल अंसारी, दर्जी। 3. वार्ड में पुस्तकलय की आवश्यकता है। साथ ही उच्च विद्यालय नही होने से बच्चों को तीन किलोमीटर दूर जमालपुर गोगरी जाना पड़ता है। संजय भगत, प्राइवेट शिक्षक। 4. जल निकासी की सुविधाएं नही रहने से बारिश का पानी मुख्य सड़क पर जल जमाव होने से लोगो को आवाजाही में परेशानी होती है। संतोष मालाकर, समाजसेवी 5. वार्ड के दुखा भगत मुहल्ले में की सड़क पर हमेशा जल जमाव रहता है। जो पानी सड़कर दुर्गंध देता है। नगर प्रशासन उदासीन बने हुए हैं। मो. अफरोज आलम, जदयू कार्यकर्ता। 6. वार्ड-12 के वासियों को समुचित सुविधाएं नही मिल रही है। जल निकासी एवं नल जल की समुचित सप्लाई नही होने से शहरवासियों को परेशानी हो रही है। महेंद्र साह, समाजसेवी। बोले कार्यपालक पदाधिकारी: नगर परिषद के वार्ड 12 में समस्या को दूर करने विकास योजनाए चलाई जा रही है। सड़क एवं नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द लोगों की समस्याएं दूर होगी। सोनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गोगरी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।