Severe Storm and Rain Causes Flooding and Disruption in Khagaria District तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSevere Storm and Rain Causes Flooding and Disruption in Khagaria District

तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी

ोज चार की लीड:तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानीतेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानीतेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 29 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी

तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी

ोज चार की लीड:

तेज आंधी के साथ बारिश, जगह-जगह जलजमाव, परेशानी

बारिश से तपिश भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

गत 12 अप्रैल की देर रात आई तेज आंधी व बारिश ने भी तोड़ी थी किसानों की कमर

किसानों की तैयार फसल हुई थी बर्बाद

खगड़िया, नगर संवाददाता

जिले में रविवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गइ्र। हालांकि फसलों को भी आंशिक क्षति हुई है। कई इलाके में बिजली घंटों गुल हो गई। बताया जा रहा है कि जिले के कु छ क्षेत्र में अभी भी गेहूं की फसल लगी हुई है। ऐसे में गेहूं की फसल भींग जाने के कारण किसानों की एक बार फिर से परेशानी बढ़ी है। गत 12 अप्रैल को भी बारिश व अंाधी ने किसानों की कमर तोड़ दी थी। इधर बारिश होने के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जलजमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही मानसी के बापू जी मिडिल स्कूल में जलजमाव से खासकर छात्र व छात्राओं की परेशानी बढ़ी है। वही एकनिया गांव की कई सड़कों पर भी जलजमाव हो गया है।

सब्जी की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद: सब्जी की फसलों के लिए यह फायदेमंद साबित हुआ। वही घास में भी बारिश से हरियाली आ गई। वैसे किसान जो खेत पटवन के लिए सोच रहे थे उसे फायदा हुआ है।

फोटो: 20

कैप्शन: जिले के मानसी के बापू स्कूल जाने वाली सड़क पर जमा बारिश का पानी।

फोटो:

कैप्शन: जिले के मानसी के बापू स्कूल जाने वाली सड़क पर जमा बारिश का पानी।

बाॉक्स:

बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत, खुली विकास की पोल

गोगरी, एक संवाददाता।

बिन मौसम की बारिश ने गोगरी अनुमंडल मुख्यालय के पास की शहरों की सूरत बिगाड़ दी है। शहर के सड़को पर जल जमाव से शहर का विकास की पोल खुल गई।गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही किए जाने बारिश का पानी मुख्य सड़कों पर ही जमा हो गया है। जिससे लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोगरी वार्ड नंबर 12 गोगरी बाजार चौक पर बारिश का जलजमाव होने से बाजार झील में तब्दील हो गया है। जिससे लोगो को आवाजाही करने ने परेशानी हो रही है। वही गोगरी कस्बा के वार्ड नंबर 11 के मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। गोगरी काली स्थान, जमालपुर अस्पताल के समीप, 14 नंबर रोड के अलावे ब्रांच वाले सड़को पर जलजमाव बना हुआ है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन जमा पानी को टंकी में खींचकर बाहर फेकने का काम करा रहे हैं,लेकिन फिर बारिश होने पर सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। बताया गया कि नगर प्रशासन सम्प हाउस बना कर नाला का पानी और बारिश का पानी फेकने की व्यवस्था सुनिश्चित करती है तो निश्चित ही सड़क जल जमाव मुक्त हो जाएगा। इधर नगर परिषद के अध्यक्ष रंजीता निषाद ने बताया कि शहर से जल निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जा रही है।

फोटो: 21

कैप्शन: गोगरी बाजार में बारिश के पानी से जलजमाव।

बेलदौर: 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप, उपभोक्ता परेशान

बेलदौर, एक संवाददाता।

रविवार के देर रात आई आंधी तूफ़ान से प्रखंड के दोनों पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो कि सोमवार को लगभग 20 घंटे बाद संध्या पौने छह बजे के करीब प्रारंभ हो पाई। हलांकि पनशलवा पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को बारह घंटे के बाद कुछ देर के लिए आंख मिचौनी करते हुए बिजली दिखाई दी, लेकिन वह गायब जो हुई दुबारा साढ़े सात घंटे बाद दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक रविवार के रात मौसम खराब होने के पूर्व 9 बज कर 55 मिनट पर बिजली आपूर्ति दोनों पीएसएस की काट दी गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को लगभग बीस घंटे तक बिना बिजली के गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा। उल्लेखनीय है कि प्रखंड के उपभोक्ताओं को पनशलवा एवं सकरोहर पीएसएस से बिजली की आपूर्ति की जाती है। पनशलवा पीएसएस को सहरसा जिला के सुपर पावर ग्रिड मट्ठा से, जबकि सकरोहर पीएसएस को मधेपुरा जिला के आलमनगर पीएसएस से बिजली की आपूर्ति होती है। मौसम खराब होने के कारण आंधी तूफ़ान एवं वज्रपात के कारण दोनों पीएसएस को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 हजार केवीए के रूट में तकनीकी खराबी आ जाने से इसे ठीक कर पुन: चालू करने में विभाग को लगभग 19 घंटे से अधिक का समय लग गया। बारिश व आंधी से कई जगहों पर बिजली तार व पोल के क्षतिग्रस्त होने से भी रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में भी देर तक बिजली गुल रही थी। वहीं सोमवार को भी बिजली कटने की लगातार समस्या बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी का खासा सामना करना पड़ा।

बॉक्स:

जिले में बारिश के बाद तापमान रहा गिरा, बादल जैसी रही स्थिति

तापमान गिरकर 28 डिग्री रही, रविवार की देर शाम बारिश व आंधी से गर्मी में रही गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों ने 29 अप्रैल से पारा काफी चढ़ने की जता रखी है संभावना

खगड़िया। निज प्रतिनिधि

जिले में रविवार की देर शाम में तेज हवा व बारिश के बाद भीषण गर्मी से हल्की राहत रही। पिछले 24 घंटों में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। अगले दिन सोमवार को भी दिन में आसमान में हल्का बादल छाया रहा। हालांकि धूप भी निकली रही। सुबह में धूप निकल गई थी। पर, आसमान में बादल से धूप ओझल हो गई थी। दोपहर में धूप निकली रही। पर, बीच-बीच में मौसम खराब भी हो रहा था। जिससे उतना गर्मी का असर नहीं रहा। जिससे तामपान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रही। जबकि 28 डिग्री सेल्सियस महसूस की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। औसतन दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चल रही थी। एक दिन पहले रविवार देर शाम में बारिश के बाद मौसम में खासा नरमी रही। पहले से ही बारिश व तेज हवा का अनुमान था। वहीं गत शनिवार तक बिते एक पखवाड़ा से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। गत शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ा था। पछुआ हवा वातावरण को और गर्म कर रखा था। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रही थी। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। गत गुरूवार को भीषण गर्मी का वातावरण रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही थी। गत बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही थी। तेज धूप व गर्म हवा लोगों को तपा रही थी।

तापमान में उतार चढ़ाव की है स्थिति: जिले में बिते कुछ दिनों तक तापमान उतार चढ़ाव की उम्मीद है। जहां मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन पहले 29 अप्रैल से तापमान 56 डिग्री तक पहंुचने का अनुमान लगाया है। वहीं ऑनलाइन जारी पूर्वानुमान में तापमान में 35 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। ऑनलाइन पूर्वानुमान पर नजर डाले तों जिले 29 अप्रैल को अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। वहीं 30 अप्रैल को अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रह सकती है। आगामी पहली मई को अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं दो मई से आगामी सात मई तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री से लेकर 37 डिग्री के बीच रह सकती है। वहीं न्यूनत तापमान 24 से लेकर 28 डिग्री तक क्रमश: रह सकती है।

बॉक्स

मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान आज से चढ़ने का लगाया है पूर्वानुमान, अलर्ट

खगड़िया। निज प्रतिनिधि

जहां 29 अप्रैल से हीट वेव रहने की संभावन जताई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया। वहीं राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की गत 25 अप्रैल को जारी मौसम की 30 अप्रैल तक की जारी पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री रहने की संभावना जताई है। न्यूनतन तापमान 25 से 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। इस बीच आंधी व तूफान के साथ बिजली गिरना व तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना भी है। पूर्वानुमान अवधि में औसतमन चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है।

किसानों के लिए जारी की गई जरूरी सलाह

खगड़िया। निज प्रतिनिधि

मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के बदले रूख को देखते हुए किसानों के लिए जरूरी सलाह दी है। गेहंूृ की कटनी व दौनी को प्राथमिकता के साथ करने की सलाह दी है। गेंहंू को पूरी तरह सुखाकर भंडारित करें। भंडारण के लिए जूट के बोरे की व्यवस्था करें। आम के बागों में विगत वर्षों में फल मक्खी बहुत देखने का मिला था। जिससे इस बार फल मक्खी के प्रबंघन के लिए फ्रुट फ्लाई ट्रैप सबसे बढ़िया विकल्प है, का छिड़काव करें। साथ ही उचित देखभाल करने की जरुरत जताई है। भिंडी की फसल को लीफ हॉपर कीट द्वारा काफी नुकसान होता है। यह कीट दिखने में सूक्ष्म होता है। वहीं रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दें, ताकि सूर्य की तेज धूप मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे, प्युपा व घास के बीजों को नष्ट कर दें। दुधारू पशुओं को नये गेहंू के भूसे को खिलाने से पहले दो घंटे पानी में भिगोंकर रखें। चारा दाना सुबह धूप निकलने से पहले व शाम में धूप समाप्त होने बाद खिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।