Police Fail to Arrest Suspects in 2 39 Crore Solar Light Scam After Six Months छह माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsPolice Fail to Arrest Suspects in 2 39 Crore Solar Light Scam After Six Months

छह माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मधेपुरा में 2.39 करोड़ के सोलर लाइट के गबन मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी छह महीने बाद भी नहीं हुई है। विमल कुमार और मुकेश कुमार पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराWed, 9 April 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
छह माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मधेपुरा, नगर संवाददाता। दो करोड़ 39 लाख का सोलर लाइट प्राप्त कर चिन्हित पंचायतों में नहीं लगाने के मामले में दो लोगों पर दर्ज केस मामले में छह महीने बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 2.39 करोड़ के गबन मामले में दोनों लोगों की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा हो रहा है। गबनकुमारखंड थाना क्षेत्र के रामपट्टी बेलारी निवासी विमल कुमार विभु और पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा निवासी मुकेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पटना निवासी मुन्नालाल ने 11 सितंबर 2024 को सदर थाना में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लगाने के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया था। दर्ज केस में मुन्नालाल ने बताया कि कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामपट्टी बेलारी निवासी विमल कुमार विभु ने जिले के विभिन्न पंचायतों में दिए गए 1869 सोलर लाईट में से 1137 सोलर लाईट लगाया। इसी तरह पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान चांदपुर भंगहा निवासी मुकेश कुमार ने पूर्णिया जिले के लिए 1309 पीस सोलर लाईट प्राप्त किया, जिसमें 1040 पीस सोलर लाईट लगाया और शेष 269 पीस सोलर लाइट नहीं लगाया। बताया गया कि एक सोलर लाईट की कीमत 23 हजार 926 रूपये 35 पैसे है।

दोनों लोगों ने मिलाकर 1001 पीस सोलर लाईट अपने पास रख लिया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 39 लाख 50 हजार है। दर्ज केस में मुन्नालाल ने बताया कि जब दोनों लोगों को बार-बार लाइट लगाने के लिए उनलोगों से संपर्क किया तो उनलोगों ने जान मारने की धमकी दी। जिसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी। डीआईजी सहरसा ने कांड की समीक्षा कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।