Madhubani City Organizes Public Dialogue for Resolving Local Issues 26-30 अप्रैल तक होगा जनसंवाद,अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani City Organizes Public Dialogue for Resolving Local Issues

26-30 अप्रैल तक होगा जनसंवाद,अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

मधुबनी में 18 पूर्ण और 11 आंशिक क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान के लिए जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा। यह 26 से 30 अप्रैल तक होगा, जिसमें नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। नगर निगम के अधिकारी इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 12 April 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
26-30 अप्रैल तक होगा जनसंवाद,अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के 18 पूर्ण विस्तारित और 11 आंशिक विस्तारित क्षेत्रों में जन समस्याओं के समाधान पर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करना है। हर तरह से आमलोगों को इसके लिए सजग करना है। विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जनसंवाद का आयोजन करना है। होने वाले इस जनसंवाद के आयोजन के लिए नगर निगम में सभी संबंधित को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस जनसंवाद में डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अध्यक्षता करेंगे वहीं सभी वार्ड में होने वाले मोहल्ला संवाद कार्यक्रम के लिए संबंधित वार्ड पार्षद को भी विशेष आमंत्रण किया गया है। नगर निगम की ओर से नगर प्रबंधक राजमणि कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, टाउन प्लानर मो. अदनान, सावन राज, सुमित कुमार, कनीय अभियंता शुभम कुमार, वार्ड निरीक्षक विनोद राम व टैक्स कलेक्टर को प्रतिनियुक्त किया गया है। बैठक में नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि वार्ड जन संवाद कार्यक्रम का शिड्यूल जारी किया गया है। 26 से 30 अप्रैल तक तिथि का निर्धारण किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक ही दिन दो स्थानों पर संवाद आयोजन किया जाएगा। जिसमें नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। नागरिकों से उनकी मूलभूत समस्याओं जैसे जल आपूर्ति, सड़क, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे और उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। मौके पर प्रधान सहायक उदयचंद्र झा, रंजीत भंडारी, शमीम हैदर, मो. जमीर, मो. नुरूद्दीन, मो. शमीम हैदर, मो. नसीम, मो. अहमद व अन्य थे। जारी शिड्यूल के अनुसार 26 को वार्ड एक में पात्र टोल, मंडल टोल में इसका आयोजन होगा। यहां के लिए वरीय उपसमाहत्र्ता शशि कुमार को डीएम ने पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। इसी दिन वार्ड दो में रामटोल व विषहरा स्थान पर संवाद होगा और वरीय उपसमाहत्र्ता सुजीत कुमार वर्णवाल अधिकारी होंगे। वार्ड तीन में चौधरी टोल व यादव टोल के लिए वरीय उपसमाहत्र्ता सिम्पा ठाकुर, वार्ड छह में कुम्हार टोल व बुढ़ी माई स्थान में वरीय उपसमाहत्र्ता मयंक सिंह, वार्ड सात में नवटोली व पिलखवाड़ में डीसीएलआर उपेन्द्र ठाकुर, वार्ड 10 में सप्ता पार्वती टोल व जगतपुर बढैया में जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग आशीष प्रकाश अमन, वार्ड 11 में ब्रहम स्थान टोल व उगना कॉलनी में सदर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार, वार्ड 16 में गौरक्षणी नवटोली में वरीय उपसमाहत्र्ता रूपेश कुमार, वार्ड 17 में साहजी टोल में डीएओ ललन कुमार चौधरी, वार्ड 18 में महादेव मंदिर पलिवार व सहरवा टोल में रहिका बीडीओ निरंजन कुमार, वार्ड 19 में में सीओ रहिका अभय कुमार रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।