Severe Heat Wave Hits Munger Temperatures Reach 41 C तेज धूप एवं गर्म हवा से रहा लू का प्रकोप, लोग रहे परेशान, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSevere Heat Wave Hits Munger Temperatures Reach 41 C

तेज धूप एवं गर्म हवा से रहा लू का प्रकोप, लोग रहे परेशान

मुंगेर में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। लू और गर्म हवा ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 10 May 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
तेज धूप एवं गर्म हवा से रहा लू का प्रकोप, लोग रहे परेशान

मुंगेर, एक संवाददाता। एक बार फिर मुंगेर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले में लू का असर देखा गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह 10 बजे के बाद से से ही तेज धूप निकल आई। दोपहर में गर्म हवा चलने से लू का प्रकोप रहा। शिनवार को को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हल्की उत्तरी-पश्चिमी गर्म हवा चलती रही, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई। हवा की अधिकतम गति 7 किमी प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आज मुंगेर के तापमान में अंतर आने की संभावना कम है। इसके साथ ही दिनभर हल्की उत्तरी- पश्चिमी हवा चलेगी, जिसकी अधिकतम गति 5 किमी प्रति घंटा रह सकती है। गर्मी और लू के प्रकोप ने आमलोगों के साथ-साथ दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों की तलाश में नजर आए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि मौसम में अभी परिवर्तन की संभावना नहीं है। कुछ दिनों तक तेज धूप का प्रकोप जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।