नगर पंचायत में विकास कार्य ठप
संग्रामपुर नगर पंचायत के गठन के 22 महीने बाद भी विकास कार्य नहीं होने से वार्ड पार्षदों में आक्रोश है। वार्ड संख्या 6 के पार्षद राजेश केसरी ने मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा...

संग्रामपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत संग्रामपुर के गठन के 22 महीने बीत जाने के बावजूद भी विकास कार्य नहीं हो पाने से वार्ड पार्षदों में आक्रोश देखा जा रहा है। वार्ड संख्या 6 के पार्षद राजेश केसरी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर नगर पंचायत के गठन के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति नगण्य रहने की जानकारी दी है। पेयजल संकट गहराया, नल-जल योजना शोभा की वस्तु बनी: वार्ड पार्षद श्री केसरी ने बताया कि संपूर्ण वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिकांश चापाकल वर्षों से खराब पड़े हैं और नल-जल योजना महज कागजों में सीमित रह गई है।
इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत और सफाई जैसी बुनियादी कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।