Bank of India Employees Union Hosts Labor Day Seminar in Muzaffarpur सही हाथों में नेतृत्व से संगठन का भविष्य बेहतर : कामेश्वर प्रसाद, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBank of India Employees Union Hosts Labor Day Seminar in Muzaffarpur

सही हाथों में नेतृत्व से संगठन का भविष्य बेहतर : कामेश्वर प्रसाद

मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन ने मजदूर दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए, जिसमें मजदूर आंदोलन की चर्चा की गई। अध्यक्ष ने संगठन की एकजुटता...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 3 May 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
सही हाथों में नेतृत्व से संगठन का भविष्य बेहतर : कामेश्वर प्रसाद

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन ने मजदूर दिवस पर गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें यूनियन के प्रदेश के पांच अंचलों से जुड़े 200 से अधिक पदाधिकारी और अन्य सदस्य शामिल हुए। दो सत्रों में चले इस गोष्ठी की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड कामेश्वर प्रसाद ने की। पहले सत्र में मजदूर आंदोलन के बारे में सदस्यों को बताया गया। वहीं, द्वितीय सत्र में हुई संगठनात्मक चर्चा में अध्यक्ष व सचिव सहित विभिन्न वक्ताओं ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर चिंता जताई। कहा कि वर्तमान हालात मजदूर संगठनों और उनके सदस्यों के लिए अनुकूल नहीं हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन का भविष्य तभी सुरक्षित रहता है, जब उसका नेतृत्व सही व मजबूत हाथों में होता है। नेतृत्वकर्ता को हर स्तर पर जानकार होने के अलावा साथियों की मांगों को मजबूती से प्रबंधन के सामने रखने का गुण होना चाहिए। एकजुटता ही संगठन की ताकत है। उपाध्यक्ष कॉमरेड अरविंद राम ने शाखा से लेकर राज्य स्तर तक एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, सचिव कॉमरेड पंकज कुमार ठाकुर ने वन फॉर ऑल एंड ऑल फॉर वन के सिद्धांत को दुहराया। कहा कि प्रबंधन द्वारा किसी एक सदस्य पर किया गया आक्रमण पूरे संगठन पर आक्रमण माना जाएगा। उपाध्यक्ष कॉमरेड अरविंद राम, उपाध्यक्ष कॉमरेड चंद्र कुमार, असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड रविंद्र ठाकुर एवं कॉमरेड शैलेश कुमार के अलावा एनओबीडब्ल्यू के संगठन महामंत्री एवं बैंकों के 11 में द्विपक्षीय समझौता के सिग्नेटरी उपेंद्र कुमार, बीपीबीईए के चेयरमैन सच्चिदानंद सिंह सहित कई अन्य ने विचार रखे। मौके पर संजय कुमार, अनिल कुमार, शिव शंकर झा, सूचित आर्या, बिनय कुमार, उमेश सिंह, संदीप कुमार, ज्ञानी राम, कुमार गौरव, अनिल कुमार, विनायक कुमार, संतोष कुमार पांडे, अशोक कुमार, रवि गुप्ता अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।