साइबर कैफे से अब आधार कार्ड में नहीं किया जा सकेगा सुधार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने साइबर कैफे से आधार कार्ड में सुधार पर रोक लगा दी है। अब सुधार केवल डाकघर से किया जाएगा। यह निर्णय साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए लिया गया है। पिछले साल 65...

साइबर कैफे से अब आधार कार्ड में सुधार नहीं किया जा सकेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने राज्य के सभी साइबर कैफे से आधार कार्ड में सुधार पर रोक लगा दी है। अब सुधार केवल डाकघर से किया जाएगा। इसकी जानकारी सभी डाकघरों को दे दी गई है। बता दें कि साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए यह सख्ती की गयी है। डाक विभाग बिहार सर्किल की मानें बड़ी संख्या में गलत कागजात पर आधार कार्ड बनाये जाने का मामला सामने आया है। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि अधिकतर आधार कार्ड में सुधार करके गलत जन्म तिथि, फोटो, एड्रेस और मोबाइल नंबर डाला गया। आधार कार्ड बनने के बाद साइबर कैफे वालों ने पैसे लेकर गलत जानकारी देकर आधार कार्ड में सुधार किया है।
65 साइबर कैफे पर हो चुकी है प्राथमिकी : आये दिन साइबर कैफे पर गलत कागजात लेकर आधार कार्ड में सुधार करवाने का मामला आता रहता है। इसको लेकर पिछले एक साल में कई साइबर कैफे पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पिछले एक साल में 65 साइबर कैफे पर कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन लगातार इसकी शिकायत आने पर अब यूआईडीएआई ने पूरी तरह से साइबर कैफे में आधार कार्ड सुधार करने पर पाबंदी लगा दी है। साइबर ठगी करने में आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हुआ है। साइबर कैफे वाले आधार कार्ड में सुधार करने के बाद उसकी एक कॉपी अपने पास रख लेते हैं। इस आधार कार्ड की जानकारी लेकर संबंधित व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है। साइबर ठग अपने आधार कार्ड में गलत जानकारी लेकर सुधार करवा कर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।
---
साइबर कैफे से अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का सुधार नहीं होगा है। इसे बंद कर दिया गया है। अब किसी तरह का सुधार केवल डाकघर में ही होगा।
पवन कुमार, निदेशक, डाक विभाग बिहार सर्किल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।