Flood Preparedness in Purnea CM Nitish Kumar Reviews Measures बाढ़ से निपटने को लेकर पुख्ता तैयारी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsFlood Preparedness in Purnea CM Nitish Kumar Reviews Measures

बाढ़ से निपटने को लेकर पुख्ता तैयारी

पूर्णिया में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग ने पुख्ता तैयारी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ और सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। कटाव निरोधक कार्य, तटबंध के संवेदनशील...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 21 May 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
बाढ़ से निपटने को लेकर पुख्ता तैयारी

पूर्णिया। संभावित बाढ़ से मुकाबले के लिए जल संसाधन विभाग की पुख्ता तैयारी है। बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु राज्य सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई है। बाढ़ पूर्व कराये गये कटाव निरोधक / बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराये गये हैं। बाढ़ अवधि में तटबंध के अतिआक्राम्य-अतिसंवेदनशील स्थलों पर तटबंध एम्बुलेंस की व्यवस्था होती है। तटबंध पर निगरानी एवं चौकसी के लिए पदाधिकारियों एवं श्रमिकों के लिए अस्थायी आवासन, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था होती है।

सेटेलाईट इमेजरी का उपयोग प्रतिवर्ष बाढ़ प्रबंधन योजनाओं के सूत्रीकरण एवं अनुश्रवण के लिए किया जाता रहा है। समीक्षा बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।