Uday Singh Elected National President of Jan Suraj Party Celebrated in Purnia पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जताई खुशी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsUday Singh Elected National President of Jan Suraj Party Celebrated in Purnia

पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जताई खुशी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बाबू वीर कुंव

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 22 May 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जताई खुशी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने खुशी जताई है। जन सुराज की 150 सदस्यीय कोर कमिटी द्वारा सर्व सम्मति से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पूर्णिया सहित कोसी-सीमांचल में हर्ष व्याप्त है। पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से जन सुराज का संगठन पूरे देश में मजबूत होगा। खासकर बिहार में उदय सिंह का बहुत बड़ा मजबूत जनाधार है।

वे बेदाग, ईमानदार एवं निर्भीक छवि के जन प्रिय नेता हैं। वे सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष अमित सिंह, बद्री मेहता,जग नारायण पासवान,मो.अफाक आलम, बालेश्वर मूर्मू परमानंद महतो, प्रो. सदानंद यादव, कर्मचारी नेता सुनील सिंह, वरुण विश्वास,डा. मनोज,राज किशोर मिश्र, चांदनी देवी आदि ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।