Celebrating Mahavir Jayanti at Sarvnayaran Singh College Insights on Jain Principles एसएनएस काॅलेज में मनाई गई महावीर जयंती, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCelebrating Mahavir Jayanti at Sarvnayaran Singh College Insights on Jain Principles

एसएनएस काॅलेज में मनाई गई महावीर जयंती

सहरसा के सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में भगवान महावीर जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर चर्चा की। शिक्षकों ने भगवान महावीर के तैल चित्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाFri, 11 April 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
एसएनएस काॅलेज में मनाई गई महावीर जयंती

सहरसा। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राचीन इतिहास विभाग एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भगवान महावीर जयंती मनाई गई। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने भगवान महावीर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य ने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों एवं उनके उपदेशों के विभिन्न आयामों की चर्चा की। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ गौरी ने कहा कि भगवान महावीर ने सदा ही शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण, नैतिक जीवन जीने के मार्गो पर चलने के बारे में सबों को बतलाया है। डॉ कोमल ने कहा कि महावीर के सिद्धांत हमें एक दूसरे के प्रति दयालु और करुणा का भाव रखने को सिखलाता है। कार्यक्रम में डॉ सुधीर कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ रंजय कुमार सिंह ,डॉ सैयद रवाब फातिमा, डॉ जीनत, मनीष कुमार सिंह, सत्यम कुमार, अभिमन्यु कुमार, विश्वजीत कुमार, तौसीफ आलम, ओम प्रकाश पंडित, बबन सिंह, सत्य नारायण यादव उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।