फूले की फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत सिंह
सहरसा निवासी विक्रांत सिंह उर्फ बिन्नी ने महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया...

सहरसा, नगर संवाददाता । महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन को दर्शाने वाली फिल्म मे सहरसा निवासी विक्रांत सिंह उर्फ बिन्नी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में ज्योतिबा फुले का किरदार प्रतीक गांधी निभा रहे हैं। जबकि पत्रलेखा, सावित्रीबाई फुले की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार अनंत महादेवन ने किया है और इसके लेखक मुअज्जम बेग हैं।फिल्म में विक्रांत कैरक्ट दोढे के रोल में है। जो ज्योतिबा फुले को मारने के लिए जाता है। लेकिन उनकी अच्छाई को देख कर मन बदल जाता है। जिसके बाद वह जीवन भर के लिए उनके शिष्य बन कर रह जाते हैं। फिल्म की तैयारी बहुत पहले शुरू हो गई थी लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हुई। विक्रांत ने बताया कि ज्योतिबा फुले ने 18वीं सदी में केवल 13 वर्ष की आयु से ही समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उस दौर में जब समाज में उच्च वर्ग का वर्चस्व था तब निम्न जाति से जुड़े ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए भारत में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला।फिल्म इसी महीने में रिलीज होगी।फुले की कहानी महात्मा ज्योतिराव फुले की जिंदगी पर आधारित है। वह एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी और दार्शनिक थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था।दोनों का नाम काफी सम्मान से लिया जाता है।
सामाजिक कार्यों में सक्रिय :कहरा प्रखंड के भरौली गांव निवासी विनोद कुमार सिंह व आशा देवी के पुत्र अनूठे व्यक्तित्व के धनी सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विक्रांत पुणे सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार विभिन्न माध्यमों से समाज की सेवा करने में जूटे हुए हैं। लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं।शहीद भगत सिंह को प्रेरणा मानकर और उन्हे शहीद का दर्जा दिलाने के लिए भारत भ्रमण कर चुके हैं। धारा 370 हटने के बाद सैनिकों के सम्मान में तिरंगा झंडा लेकर जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं।राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फूले की फिल्म मे रोल निभाना महत्वपूर्ण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।