Police Recover Missing 16-Year-Old Boy Piyush Dubey from Buxar Station घर से फरार किशोर को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से किया बरामद , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsPolice Recover Missing 16-Year-Old Boy Piyush Dubey from Buxar Station

घर से फरार किशोर को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से किया बरामद

(पेज तीन)कानपुर, लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों में किशोर की तलाश की। वहीं दूसरी ओर किशोर के पास उपलब्ध मोबाइल की लोकेशन के आधार

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 12 April 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
घर से फरार किशोर को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से किया बरामद

करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनेज गांव से विगत डेढ़ माह पहले माता-पिता से नाराज होकर घर से फरार 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बक्सर स्टेशन से बरामद कर लिया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विगत पांच मार्च को 16 वर्षीय किशोर पीयूष दुबे के घर से लापता होने का सनहा उसके पिता जितेंद्र दुबे ने दर्ज कराई थी। उसकी खोजबीन में समाजसेवी राकेश मिश्रा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों में किशोर की तलाश की। वहीं दूसरी ओर किशोर के पास उपलब्ध मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार की शाम बक्सर का लोकेशन प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर पुलिस दल के साथ समाजसेवी को पहचान के लिए रवाना किया गया। रात आठ बजे बिना कपड़ा पहने एक किशोर को देखा गया। जो मजदूरी का कार्य कर वापस स्टेशन पर आया था। जिसकी पहचान लापता किशोर पीयूष दुबे के रूप में की गई। भटके किशोर को पुलिस ने उसके माता-पिता को सुपूर्द कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।