Children Educated on Disaster Preparedness during Safe Saturday Program पेज 6 : बच्चों को आपदाओं से बचने की दी गई जानकारी, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsChildren Educated on Disaster Preparedness during Safe Saturday Program

पेज 6 : बच्चों को आपदाओं से बचने की दी गई जानकारी

सुरक्षित शनिवार को आपदा से संबंधित बाते को बच्चो को बताया गयासुरक्षित शनिवार को आपदा से संबंधित बाते को बच्चो को बताया गया बच्चों में दिखा उत्साह, करेंगे जागरूक फ़ोटो 19 - सुरक्षित शनिवार को आपदा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 3 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
पेज 6 : बच्चों को आपदाओं से बचने की दी गई जानकारी

सुरक्षित शनिवार को आपदा से संबंधित बाते को बच्चो को बताया गया बच्चों में दिखा उत्साह, करेंगे जागरूक फ़ोटो 19 - सुरक्षित शनिवार को आपदा के बारे में जानकारी देते शिक्षक मौजूद स्कूल के बच्चे बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड़ के तमाम स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को बच्चों को विभिन्न प्रकार के आपदाओं जैसे अगलगी, लू आंधी तूफान सहित कई आपदाओं से बचने का गुर सिखाया गया। हालांकि फोकल शिक्षकों ने इस गर्मी में आने वाली आपदाओं के बारे में बच्चों को बारीकी से बताया। इसके अलावा बच्चों को आपदाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया।

बीईओ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि किसी भी आपदा से हम तब बच सकते है तब उसकी जानकारी रहेगी। बच्चों को जानकारी देने से वह आपदा से बचेंगे इसके अलावा वह अपने अभिभावकों को भी आपदा से बचने के लिए प्रेरित करेंगे। हेडमास्टर मनोज सिंह,दिलनवाज अहमद,राजाराम मांझी ने बताया कि इस गर्मी में अधिकांश आगलगी की घटना अधिक होती है। जिससे बचने के लिए बच्चो को जागरूक करना जरूरी है। मौके पर हेडमास्टर राजाराम मांझी, महेश प्रभात, अंचित प्रकाश रंजन, दिलनवाज अहमद, रूपेश द्विवेदी, शंभूनाथ यादव, संतोष यादव, सतेंद्र पांडेय, गजाला जबीं ब्यूटी, प्रदीप मंडल, सुनीता कुमारी ओमप्रकाश मांझी, जय प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, श्यामदेव यादव, राघवजी प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।