Kalash Shobha Yatra Celebrated in Raghunathpur During Chait Navratri चैत नवरात्रि के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsKalash Shobha Yatra Celebrated in Raghunathpur During Chait Navratri

चैत नवरात्रि के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा

रघुनाथपुर में चैत नवरात्रि के अवसर पर रविवार को कलश शोभा यात्रा आयोजित की गई। महिलाओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। श्रद्धालु भक्ति धुन के साथ सरयू नदी के नरहन तट पहुंचे और वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 31 March 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
 चैत नवरात्रि के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा

रघुनाथपुर। चैत नवरात्रि के मौके पर रविवार को रघुनाथपुर में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलशयात्रा में महिलाओं की भारी संख्या दिखी। कलश शोभा यात्रा भक्ति धुन में गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु सरयू नदी के नरहन तट पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल तक पहुंची। जहां कलश स्थापित की गई। यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है। पूजा कमेटी की ओर से चारों तरफ भगवा ध्वज लगाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रघुनाथपुर के प्रबुद्ध जनों का योगदान सराहनीय रहा। अविनाश यादव ने बताया कि 6 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जबकि 7 अप्रैल को श्रीराम बारात निकलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।