PSA Oxygen Plant at Siwan Hospital Remains Non-Operational for 15 Months Due to Technical Issues 15 महीने से खराब पड़े पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मती अबतक नहीं, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPSA Oxygen Plant at Siwan Hospital Remains Non-Operational for 15 Months Due to Technical Issues

15 महीने से खराब पड़े पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मती अबतक नहीं

सीवान के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से लगाया गया पीएसए ऑक्सीजन प्लांट तकनीकी खराबी के कारण लगभग पंद्रह महीनों से बंद है। 2 नवंबर 2023 को अचानक बंद होने के बाद से इसे ठीक नहीं किया जा सका...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 16 April 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
15 महीने से खराब पड़े पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मती अबतक नहीं

सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से लगाया गया पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगभग पंद्रह महीनों से बंद पड़ा है। प्लांट के बंद होने का कारण तकनीकी गड़बड़ी आना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष 2 नवंबर 2023 को दस बजे अचानक ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया था तब से लेकर अबतक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। ऑक्सीजन प्लांट का एएनसी समाप्त हो चुका है और स्थानीय स्तर पर इसके योग्य तकनीशियन नहीं होने से इसको ठीक नहीं किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट में आयी तकनीकी कमी को दूर करने के लिए कई बार विभाग से पत्राचार किया जा चुका है। वहीं, दूसरी तरफ ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए अस्पताल आए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने से कभी-कभी अस्पताल प्रबंधन के सामने भी ऑक्सीजन को लेकर परेशानी खड़ी हो जा रही है। बावजूद इसके मरीजों का इलाज किया जा रहा है। दो दिनों में औसतन 20 ऑक्सीजन सिलेंडर की है खपत मिले एक आंकड़े के अनुसार दो दिनों में औसतन 20 ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत सदर अस्पताल में हो रही है। अस्पताल प्रबंधन जरूरत के अनुसार इन सिलेंडरों की आपूर्ति करता है और मरीजों का इलाज कराता है। विशेषकर ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत इमरजेंसी वार्ड और एसएनसीयू वार्ड और ओटी में होती है। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी के बाद लगाया गया था प्लांट कोविड-19 के दूसरे वेव के दौरान जिले में ऑक्सीजन की खपत काफी हद तक बढ़ गयी थी। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए 2021 में सदर अस्पताल परिसर में पीएम केयर फंड से पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। इस प्लांट से प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है। इसकी अपेक्षा कम क्षमता का एक ऐसा ही ऑक्सीजन प्लांट महाराजगंज अनुमंडल में भी लगाया गया है। क्या कहते हैं अस्पताल अधीक्षक सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आयी है। इसे ठीक करने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अबतक इसे ठीक नहीं किया जा सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।