Tejaswi yadav says smart meter is smart cheater attack on Nitish Kumar यह स्मार्ट मीटर नहीं स्मार्ट चीटर; तेजस्वी ने दुबई से राजद कार्यकर्ताओं को किया चार्ज, नीतीश पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Tejaswi yadav says smart meter is smart cheater attack on Nitish Kumar

यह स्मार्ट मीटर नहीं स्मार्ट चीटर; तेजस्वी ने दुबई से राजद कार्यकर्ताओं को किया चार्ज, नीतीश पर तंज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि 20 साल में राज्य सरकार ने तीन बार बिजली का मीटर बदला है। और मीटर का पैसा आम आदमी से वसूला जाता है। ये स्मार्ट मीटर नहीं चीटर मीटर है।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटनाSat, 28 Sep 2024 09:20 AM
share Share
Follow Us on
यह स्मार्ट मीटर नहीं स्मार्ट चीटर; तेजस्वी ने दुबई से राजद कार्यकर्ताओं को किया चार्ज, नीतीश पर तंज

बिजली विभाग की ओर से राज्य भर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की मुहिम चलाई जा रही हो तो राजद ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक अक्टूबर से पार्टी का स्मार्ट मीटर हटाओ राज्यव्यापी अभियान शुरू होने वाला है। इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर पत्नी और बेटी के साथ दुबई में हैं। लालू के लाल ने विदेश की धरती से ही अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा है कि यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि स्मार्ट चीटर है। उन्होंने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि 20 साल में राज्य सरकार ने तीन बार बिजली का मीटर बदला है। और मीटर का पैसा आम आदमी से वसूला जाता है। ये स्मार्ट मीटर नहीं चीटर मीटर है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ एक अक्टूबर से आंदोलन शुरू होगा। एक अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते बिजली बिल से हर लोग परेशान है, बिहार में सबसे महंगी बिजली मिलती है। राज्य में लगभग दो करोड़ उपभोक्ता हैं। स्मार्ट मीटर अभी 50 लाख उपभोक्ताओं तक ही पहुंचा है। लगातार इसमें शिकायतें आ रही है कि बिजली का मीटर तेज भाग रहा है।

ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा, ऊर्जा विभाग की बैठक में बोले CM नीतीश

लोग स्मार्ट मीटर से खुश नहीं

वीडियो बयान जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिजली के बिल से बिहार के लोग परेशान हैं। यह बिहार के हर घर का मामला है। पूरे देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में ही मिलती है। लगातार इसकी शिकायतें आ रही हैं कि बिजली का बहुत तेजी से बढ़ रहा है और सरकार के लोग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। लोगों की परेशानी के निपटारे के बजाए अधिकारी उनका माखौल उड़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह कंपल्सरी नहीं है कि लोग यह मीटर ही लगाएं। लोग स्मार्ट मीटर से खुश नहीं हैं पर सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। कंज्यूमर असंतुष्ट होकर इसपर सवाल उठा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने उर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव के बयानों पर भी आपत्ति जताई। कहा कि जब 50 लाख लोगों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं तो 2 लाख परिवारों को कैसे संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार में स्मार्ट मीटर की 'जंग' में कूदी कांग्रेस, RJD के साथ जन आंदोलन का ऐलान

विधि-व्यवस्था पर तंज किया

20 दुष्कर्म की घटनाओं की सूची जारी कर एक बार फिर राज्य सरकार के विधि-व्यवस्था पर तंज किया। एक अन्य ट्वीट में भागलपुर में एक पुल के ध्वस्त होने का वीडियो जारी किया और सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार नीतीश कुमार के हाथ से निकल गया है। इसे कोई सुपर सीएम चला रहा है।