NEET UG 2025 Exam City Slip OUT download from direct link NEET UG 2025 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET UG 2025 Exam City Slip OUT download from direct link

NEET UG 2025 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NEET UG 2025 Exam City Slip: नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 23 April 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
NEET UG 2025 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NEET UG 2025 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी नीट यूजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए 4 मई, 2025 को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा।

कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2025-

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध लिंक 'एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर नीट (यूजी) 2025' पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आवेदन संख्या, जन्मतिथि व अन्य जरूरी जानकारी भरकर सब्मिट करें।

4. नीट यूजी 2025 इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगी।

5. भविष्य के लिए आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी 2025 एग्जाम सिटी इंटिमेशन केवल उन्हें उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में जानकारी देती है और प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे। आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, नीट यूजी एडमिट कार्ड 1 मई, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

नीट यूजी 2025 परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी को कवर करते हुए कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे। इनमें से 45-45 प्रश्न फिजिक्स और केमिस्ट्री से होंगे, जबकि बायोलॉजी से 90 प्रश्न होंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा, जो अधिकतम 720 अंकों का होता है।