IPL 2025 Fans reaction on MS Dhoni New Captain for CSK Ruturaj Gaikwad out ऋतुराज की चोट CSK फैन्स को नहीं हो रही हजम, धोनी को कप्तान बनाने पर क्या है रिएक्शन, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2025 Fans reaction on MS Dhoni New Captain for CSK Ruturaj Gaikwad out

ऋतुराज की चोट CSK फैन्स को नहीं हो रही हजम, धोनी को कप्तान बनाने पर क्या है रिएक्शन

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर बीच सीजन में कप्तान बदल दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते बाकी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके का नया कप्तान बना दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैन्स के खूब रिएक्शंस आए हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 10 April 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
ऋतुराज की चोट CSK फैन्स को नहीं हो रही हजम, धोनी को कप्तान बनाने पर क्या है रिएक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर बीच सीजन में कप्तान बदल दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते बाकी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके का नया कप्तान बना दिया गया है। इस फैसले की जानकारी बाहर आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स के खूब रिएक्शंस आए हैं। एक तरफ जहां लोग धोनी को फिर से कप्तानी मिलने पर खुशी जता रहे हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी से हटाने के पीछे की वजह को लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक ऋतुराज को इंजरी है। इसके चलते वह इस सीजन आईपीएल के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

ऐसा है फैन्स का रिएक्शन
चेन्नई सुपर किंग्स का फैसला सामने आते ही एक्स पर फैन्स का रिएक्शन सामने आने लगा है। अनुष्का चौधरी नाम की एक यूजर ने लिखा है कि ऋतु को कप्तानी से हटा दिया गया। यह बिल्कुल भी अच्छा फैसला नहीं है। वहीं, कुछ फैन्स ने ऋतुराज की चोट पर भी सवाल उठाया है। लॉर्ड दुर्गेश नाम के एक यूजर ने लिखा है कि यह फ्रैक्चर एक दिन में हो गया? कुछ लोगों ने 2022 के आईपीएल सीजन को भी याद किया है। उस सीजन में भी रविंद्र जडेजा सीएसके की कप्तानी कर रहे थे। फिर बीच सीजन में जडेजा को कप्तानी से हटाकर धोनी को कप्तानी सौंप दी गई।

ये भी पढ़ें:LIVE: बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू, फिल सॉल्ट और विराट कोहली क्रीज पर
ये भी पढ़ें:घर में जीत की पटरी पर लौटेगी चेन्नई की गाड़ी? केकेआर के खिलाफ कई चुनौतियां
ये भी पढ़ें:धोनी की तारीफ पर रायुडू को हेट मैसेज, अंबाती ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

धोनी को कप्तानी मिलने पर खुशी
वहीं, बड़ी संख्या में फैन्स ने धोनी को फिर से सीएसके की कप्तानी दिए जाने पर खुशी जताई है। गणेश नाम के एक यूजर ने लिखा है कि स्वागत है थाला धोनी। लेकिन सीएसके को केवल उन्हीं में विकल्प क्यों नजर आता है? अब उनकी उम्र बढ़ रही है। उनके ऊपर बोझ बढ़ाने से बेहतर होगा कि उन्हें थोड़ी राहत दी जाए। कमल कालिता नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जिस दिन धोनी रिटायर होंगे, यह फ्रेंचाइजी बंद हो जाएगी। एक व्यक्ति पर बहुत ज्यादा निर्भरता हो गई है। सेकंड लाइन तैयार ही नहीं की जा रही है। इस यूजर ने आगे लिखा है कि सुरेश रैना को जाने दिया गया जो कि एक गलत फैसला था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।