ऑरेंज कैप की रेस में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी एंट्री, पर्पल कैप लिस्ट में कितना बदलाव?
IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल में अब तक 66 मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में थोड़ा सा बदलाव हुआ है।

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap List: आईपीएल में अब तक 66 मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल नौवें स्थान से उठकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टॉप-10 में एंट्री मारी है। वहीं, पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह खिसककर 11वें स्थान पर चले गए हैं। पर्पल कैप लिस्ट की बात करें तो वहां पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ऑरेंज कैप लिस्ट में शामिल बल्लेबाज
ऑरेंज कैप लिस्ट में अभी भी गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन नंबर वन पर हैं। वहीं, उनके कप्तान शुभमन गिल नंबर दो पर मौजूद हैं। जो बदलाव हुआ है वह अंतिम पायदान में हुआ है। दिल्ली के केएल राहुल अभी तक नौवें नंबर पर थे। लेकिन पंजाब के खिलाफ 21 गेंद में 35 रनों की पारी की बदौलत केएल के खाते में अब 539 रन जुड़ चुके हैं। इस तरह केएल राहुल नौवें नंबर से उठकर सातवें नंबर पर जा पहुंचे हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अभी तक ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप 10 से बाहर थे। दिल्ली के खिलाफ 53 रनों की पारी के बाद अब श्रेयस के खाते में 488 रन हैं। वह अब टॉप टेन में हैं।
प्लेयर | मैच | रन | औसत |
साई सुदर्शन | 13 | 638 | 53.16 |
शुभमन गिल | 13 | 636 | 57.81 |
सूर्यकुमार यादव | 13 | 583 | 72.87 |
मिचेल मार्श | 12 | 560 | 46.66 |
यशस्वी जायसवाल | 14 | 559 | 43.00 |
विराट कोहली | 12 | 548 | 60.88 |
केएल राहुल | 13 | 539 | 53.90 |
जोस बटलर | 13 | 533 | 66.62 |
निकोलस पूरन | 13 | 511 | 46.45 |
श्रेयस अय्यर | 13 | 488 | 48.80 |
पर्पल कैप लिस्ट में शामिल गेंदबाज
पर्पल कैप लिस्ट ज्यों की त्यों बरकरार है। यहां पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 21 विकेटों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 19 विकेटों के साथ मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, चौथे नंबर पर 18 विकेट के साथ आरसीबी के जोश हेजलवुड और पांचवें नंबर पर केकेआर के वरुण चक्रवर्ती हैं। वरुण के खाते में 17 विकेट हैं। दिल्ली के खिलाफ पंजाब के अर्शदीप सिंह कोई विकेट नहीं ले पाए, अन्यथा पर्पल कैप लिस्ट में वह भी ऊपर की तरफ पहुंच जाते।
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
प्रसिद्ध कृष्णा | 13 | 21 | 19.66 |
नूर अहमद | 13 | 21 | 18.42 |
ट्रेंट बोल्ट | 12 | 19 | 20.36 |
जोश हेजलवुड | 10 | 18 | 17.27 |
वरुण चक्रवर्ती | 12 | 17 | 19.35 |
जसप्रीत बुमराह | 9 | 16 | 14.12 |
साई किशोर | 13 | 16 | 20.50 |
अर्शदीप सिंह | 12 | 16 | 21.93 |
वैभव अरोड़ा | 11 | 16 | 24.43 |
हर्षल पटेल | 12 | 16 | 25.56 |
पैट कमिंस | 13 | 16 | 25.56 |
क्रुणाल पांड्या | 12 | 15 | 25.53 |
बता दें कि युवा समीर रिजवी के पहले अर्धशतक और भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर की उम्दा पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर शनिवार को आईपीएल के इस सत्र से जीत के साथ विदा ली। जीत के लिए 207 रन के कठिन लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। 21 साल के रिजवी 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए नायर ने 27 गेंद में 44 रन का योगदान दिया, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।