Anushka Sharma On Operation Sindoor And Share Grateful Post For Indian Forces Virat Kohli Commented हीरो की तरह हमारी रक्षा की...,अनुष्का शर्मा ने भारतीय सैनिकों के हौसले को किया सलाम,विराट कोहली ने किया कमेंट, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnushka Sharma On Operation Sindoor And Share Grateful Post For Indian Forces Virat Kohli Commented

हीरो की तरह हमारी रक्षा की...,अनुष्का शर्मा ने भारतीय सैनिकों के हौसले को किया सलाम,विराट कोहली ने किया कमेंट

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है। भारतीय सैनिक की इस बहादुरी पर अनुष्का शर्मा ने इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 03:42 PM
share Share
Follow Us on
हीरो की तरह हमारी रक्षा की...,अनुष्का शर्मा ने भारतीय सैनिकों के हौसले को किया सलाम,विराट कोहली ने किया कमेंट

इस वक्त पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है। भारत के एक एक्शन ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 मासूम लोगों की जान ली थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है। भारतीय सैनिक की इस बहादुरी पर कई स्टार्स के रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

अनुष्का ने किया पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर देश के सैनिकों के लिए पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने लिखा, 'हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सदैव आभारी हैं, जिन्होंने इस कठिन समय में हीरो की तरह हमारी रक्षा की है। उनके और उनके परिवारों के किए गए बलिदान के प्रति हार्दिक आभार। जय हिंद...।'

विराट ने किया कमेंट

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने कमेंट किया है। विराट ने इस पोस्ट पर 'जय हिंद...' लिखते हुए तिरंगे वाला इमोजी बनाकर पोस्ट किया है। विराट के अलावा यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए सम्मान।' दूसरा लिखता है, 'भारत माता की जय।' एक लिखता है, 'हमें गर्व है अपनी सेना पर।' ऐसे सौकड़ों कमेंट्स इस पोस्ट पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:'ओ दीदी...अब काम मांगने...',पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर भड़के अविनाश, लगाई लताड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।