Anupamaa Amar Upadhyay Lost This Role In Rupali Ganguly Show Before Rahil Azam For Parag Character 'अनुपमा' में पराग के रोल के लिए एकता कपूर के हिट शो का ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, जानें नाम, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीAnupamaa Amar Upadhyay Lost This Role In Rupali Ganguly Show Before Rahil Azam For Parag Character

'अनुपमा' में पराग के रोल के लिए एकता कपूर के हिट शो का ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, जानें नाम

  • पराग और ख्याती शो में प्रेम के माता-पिता का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में 'अनुपमा' में राहिल आजम ने पराग बनकर एंट्री की है, लेकिन क्या आप जानते हैं राहिल आजम से पहले पराग का रोल टीवी की एक हैंडसम एक्टर को ऑफर हुआ था।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
'अनुपमा' में पराग के रोल के लिए  एकता कपूर के हिट शो का ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, जानें नाम

टीवी का फेमस सीरियल 'अनुपमा' दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो ने छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने शुरुआत से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। शो में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को जोड़े रहते हैं। इन दिनों शो में प्रेम और राही की शादी दिखाई जा रही है, जो दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। दर्शकों का मानना है कि राही और प्रेम से ज्यादा उन्हें पराग और ख्याती की केमिस्ट्री पसंद आ रही है। बता दें कि पराग और ख्याती शो में प्रेम के माता-पिता का रोल निभा रहे हैं। हाल ही में 'अनुपमा' में राहिल आजम ने पराग बनकर एंट्री की है, लेकिन क्या आप जानते हैं राहिल आजम से पहले पराग का रोल टीवी की एक हैंडसम एक्टर को ऑफर हुआ था।

'अनुपमा' में नजर आता ये एक्टर

ये कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर के फेमस टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अमर उपाध्याय हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, अमर उपाध्याय ने टीवी शो 'डोरी 2' की वजह से 'अनुपमा' के इतने बड़े ऑफर को ठुकरा दिया। अमर उपाध्याय को शो में पराग की भूमिका अदा करने के लिए अप्रोच किया गया था, जिसे अब एक्टर राहिल आजम निभा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त है फैन फॉलोइंग

अमर उपाध्याय की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अमर ने मिहिर की भूमिका निभाई थी। इसी शो में उनके अपोजिट बीजेपी नेता स्मृति ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं और हर घर में उन्हें तुलसी के नाम से जाना जाने लगा था। ये शो लंबे वक्त तक टीवी पर चला था।

ये भी पढ़ें:करण वीर ने पार्टी में किया इस एक्ट्रेस को किस, लोग बोले- 'चुम बुरा मान जाएगी'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।