gulab singh Yadav appointed as sah prabhari of Gujarat aap Arvind Kejriwal all latest news दिल्ली में केजरीवाल ने काटा था जिस नेता का टिकट, गुजरात में दी उसे बड़ी जिम्मेदारी, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़gulab singh Yadav appointed as sah prabhari of Gujarat aap Arvind Kejriwal all latest news

दिल्ली में केजरीवाल ने काटा था जिस नेता का टिकट, गुजरात में दी उसे बड़ी जिम्मेदारी

  • आम आदमी पार्टी ने गुलाब सिंह यादव को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है। गुलाब सिंह ने भी पार्टी की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादTue, 8 April 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में केजरीवाल ने काटा था जिस नेता का टिकट, गुजरात में दी उसे बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने गुलाब सिंह यादव को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है। गुलाब सिंह ने भी पार्टी की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है। गुलाब सिंह यादव वही शख्स हैं जिसका पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट काटा था। अब उन्हें गुजरात में नई कमान सौंपी गई है।

गुजरात का सह प्रभारी बनाए जाने पर गुलाब सिंह यादव ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा कि लगता है गुजरात से कोई पुराना नाता है -शुक्रिया अरविंद केजरीवाल। सर आप ने मुझ पर फिर से भरोसा दिखाया मैं हर संभव प्रयास करूंगा। इस बार गुजरात में एक नए आंदोलन की शुरुआत हो लोग ख़ुद भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल पर किए पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए ये बातें लिखी थीं। आप ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस बात की सूचना दी है।

दिल्ली में इस साल के शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में गुलाब सिंह यादव का टिकट काट दिया गया था। गुलाब सिंह दिल्ली की मटियाला सीट से दो बार के सिटिंग विधायक थे। उनकी जगह आप ने इस बार सुमेश शौकीन को उम्मीदवार बनाया था। मटियाला सीट से बीजेपी ने संदीप सहरावत और कांग्रेस ने रघुविंदर शौकीन को टिकट दी थी। इस सीट पर भाजपा के संदीप सहरावत की जीत हुई थी। सुमेश शौकीन दूसरे नंबर पर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।