14th Jharkhand State Open Senior Athletics Championship 2025 Held in Chandankyari Stadium 14वां झारखंड स्टेट ओपेन सीनियर एथलेटिक्स शुरू, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro News14th Jharkhand State Open Senior Athletics Championship 2025 Held in Chandankyari Stadium

14वां झारखंड स्टेट ओपेन सीनियर एथलेटिक्स शुरू

बोकारो के चंदनकियारी स्टेडियम में 14वां झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि चंदनकियारी का सर्वांगीन विकास कराना उनका लक्ष्य है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 26 May 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
14वां झारखंड स्टेट ओपेन सीनियर एथलेटिक्स शुरू

चंदनकियारी। बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड स्थित चंदनकियारी स्टेडियम में दो दिवसीय 14वां झारखंड स्टेट ओपेन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उमाकांत रजक मौजूद थे। विधायक ने कहा कि चंदनकियारी का सर्वांगीन विकास के लिए कृत संकल्पित हूं। वर्ष 2009 में विधायक बनने के बाद ग्रामीण खेल का मैदान को स्टेडियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का काम किया। आज स्टेडियम बनकर तैयार है। जिला स्तर व राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर का खेलकूद आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में चंदनकियारी स्टेडियम से खिलाड़ी अलग-अलग खेल के माध्यम से राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का काम करेंगे।

10000 मीटर रेस पुरुष वर्ग में एस प्रताप राव जामताड़ा, निखिल कुमार, रामगढ़ जिला पवन सिंह गिरिडीह, 10,000 मीटर महिला वर्ग में अनिता दास धनबाद, निशा कुमारी कोडरमा, संध्या कुमारी धनबाद ने जीत हासिल की। गोला फेंक में महिला वर्ग में निकिता कुमारी सरायकेला, माधुरी कुमारी धनबाद, पूजा कुमारी रामगढ़, गोला फेक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में गीतराज सिंह पूर्वी सिंहभूम, सनी कुमार चौहान रांची, सरोज कुमार यादव जामताड़ा जीत हासिल की। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में आकाशदीप ऋषि गढ़व, निलेश उरांव लोहरदगा, प्रेम मरांडी पूर्वी सिंहभूम, ऊंची कूद महिला वर्ग में अमनजीत कौर कुमारी पूर्वी सिंहभूम, सुमन कुमारी रामगढ़, शारदा कुमारी रामगढ़। 400 मीटर महिला वर्ग फाइनल में विधि रावल पूर्वी सिंहभूम, संगीता कुमारी धनबाद, सुरभि कश्यप गढ़वा। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में एमडी अबू जफर बोकारो, जीत राज सिंह पूर्वी सिंहभूम, मिथिलेश कुमार सिंह पूर्वी सिंहभूम, महिला वर्ग लॉन्ग जंप में प्रीति लकड़ा हजारीबाग, ज्योति कुमारी धनबाद, लक्ष्मी पिंगुआ पूर्वी सिंधु ने जीत हासिल किया। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से 18 वर्ष के ऊपर महिला व पुरुष वर्ग में 221 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आशा किरण बरला, रामचंद्र संग, सुकृति कश्यप, प्रीति लकड़ा, संघमित्रा ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी अजय वर्मा, धनबाद के जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहार, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव शिव कुमार पांडे, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अजीत कुमार साहू, सरोज यादव, शैलेश शर्मा, अनुभव खाखा, बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गंगाधर यादव, प्रशिक्षक आशु भाटिया, प्रशिक्षक चौहान महतो, प्रशिक्षक नीरज कुमार राय, तकनीकी पदाधिकारी अशोक भट्टाचार्य, अनवर हुसैन समेत अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।