बकाया वेतन की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस के कर्मियों का अनिश्चितकाली हड़ताल शुरू
बकाया वेतन की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस के कर्मियों का अनिश्चितकाली हड़ताल शुरूबकाया वेतन की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस के कर्मियों का अनिश्चितकाली हड़

बोकारो, प्रतिनिधि। बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड राज्य 108 एंबुलेंस कर्मी संघ बोकारो जिला शाखा के कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समीप शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया। धरना में शामिल कर्मियों ने जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की। हड़ताल के कारण एक भी इमरजेंसी मरीज को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल में नहीं लाया गया और ना ही एक भी मरीज को रेफर के बाद रांची या धनबाद ले जाया गया। सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रोहित कुमार को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। हड़ताल के चलते कोई एंबुलेंस चालक जाने को तैयार नहीं हुए। मरीज की मां उषा देवी ने बताया कि कोई एंबुलेंस ले जाने को तैयार नहीं हुआ, इसलिए मरीज अभी यहीं पर भर्ती है। मरीज की स्थिति ठीक नहीं है। संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय व सचिव पंकज कुमार ने कहा कि जब तक दो महीने का बकाया वेतन नहीं मिल जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पुरानी कंपनी बदल गयी है। अब सम्मान फाउंडेशन को यह काम मिला है। पुरानी कंपनी का भी बेतन बकाया है। लिखित आश्वासन के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस बावत सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने शाम साढ़े छह बजे कहा कि वार्ता हो गयी है। आज एक महीने का वेतन सभी को दे दिया गया है। दूसरे माह का बकाया वेतन एक सप्ताह के अंदर मिल जाएगा। चार सूत्री मांग को लेकर देर शाम करीब सात बजे कर्मी धरना पर बैठे रहे। इस मौके पर अमरजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार लहरी, देवनाथ सिंह, धर्मेद्र कुमार, रामानंद प्रसाद महतो, राजेश कुमार रजवार, दीपांशु महतो, रूदल कुमार, रणविजय कुमार सहित अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।