Chitragupt Puja Committee Reorganizes with Monthly Meetings and New Leadership चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण करने का निर्णय, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChitragupt Puja Committee Reorganizes with Monthly Meetings and New Leadership

चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण करने का निर्णय

तेनुघाट में श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने मासिक बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। समिति का पुनर्गठन किया गया है जिसमें दिलीप कुमार सिन्हा को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 4 May 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण करने का निर्णय

तेनुघाट। श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप तेनुघाट ने निर्णय लिया है कि प्रतिमाह एक बैठक समिति के सदस्य के निवास पर होगी जिसमें सभी सदस्य मासिक शुल्क जमा करेंगे। जिसका जरूरत पड़ने पर सदस्यों की सर्वसम्मति से खर्च किया जाएगा। वहीं समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव विजय कुमार बबन, सहायक सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा व उपकोषाध्यक्ष योगेश नंदन प्रसाद तथा कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन व उज्ज्वल कुमार सिन्हा सहित समस्त समिति के सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं यह भी निर्णय लिया गया है कि चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

समिति के नाम से बैंक में खाता खोला जाएगा जिसमें पूजा समिति में आए राशि को जमा कराया जाएगा। दिलीप कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, विजय सिन्हा, कनक सिन्हा, शैलेश चंद्र, सत्येन्द्र सिन्हा, रमेंद्र सिन्हा, बीरेंद्र सिन्हा, उज्ज्वल सिन्हा, रतन सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, रोहित पाराशर, विनय सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, सुनील कुमार, पंकज सिन्हा, रबीन्द्रनाथ बोस, पवन सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन सहित चित्रांश परिवार के सदस्य हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।