Solar Lights Transform KL Bhasin Colony into a Nighttime Haven शाम होते ही सोलर लाईट से जगमगा जाता है केएल भासीन कॉलोनी, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsSolar Lights Transform KL Bhasin Colony into a Nighttime Haven

शाम होते ही सोलर लाईट से जगमगा जाता है केएल भासीन कॉलोनी

चित्र परिचय:15-माराफारी क्षेत्र स्थित केएल भासीन कॉलोनी में लगा सोलर लाईट। शाम होते ही सोलर लाईट से जगमगा जाता है केएल भासीन कॉलोनीशाम होते ही सोलर ला

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 22 May 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
शाम होते ही सोलर लाईट से जगमगा जाता है केएल भासीन कॉलोनी

माराफारी क्षेत्र स्थित केएल भासीन कॉलोनी इन दिनों लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शाम होते ही बिजली कटौती के बाद जहां माराफारी के अन्य क्षेत्रो में अंधेरा पसर जाता है। वहीं केएल भासीन कॉलोनी रात होते ही दुधिया रोशनी में जगमगा जाता है। कॉलोनी में झारखंड रिन्वेबल एनर्जी डवलमेंट एजेंसी (जरेडा) की ओर से 25 लाख की लागत से कुल दस सोलर टावर लगाए गए हैं। जिनपर लगे एलईडी लाईट शाम होने पर अपनी रोशनी बिखेरने लगती है। जिससे पूरा क्षेत्र रौशन हो जाता है। क्षेत्र में सोलर लाईट लगने से लोगो में खुशी का महौल है।

स्थानीय निवासी शक्ति सिंह ने कहा कि केएल भासीन में जबसे लाईट लगी है। स्थिति में काफी बदलाए आए हैं। पहले शाम होते ही अंधेरा के कारण लोग अपने घरो में चले जाते थे, अब रात 9 बजे तक कॉलोनी गुलजार रहता है। वहीं अब रात को भी दिन जैसा माहौल रहता है। बच्चों के साथ बुजुर्ग भी मुहल्ले में आसानी से घूम पाते हैं। लाईट लगवाने में केएल भासीन कॉलोनी के अमन भारती की अहम भूमिका रही है। जिनके प्रयास से कॉलोनी में सोलर लाईट लगाए गए हैं। कहा कि केएल भाासीन में काफी अंधारा रह रहा था। क्षेत्र की अधिकांश सड़क कच्चे है। जिससे रात में बच्च्चो को कापी परेशानी होती थी। अब दुधिया रोशन मे नी में सभी आराम से अपना काम कर रहे हैं। बिजली नहीं रहने पर भी पूरा क्षेत्र जगमग दिखता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।