Deoghar Municipal Corporation Auction Highest Bid of 3 45 Crore for Vehicle Entry Fee निगम ने की खुली डाक निर्धारित कर विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDeoghar Municipal Corporation Auction Highest Bid of 3 45 Crore for Vehicle Entry Fee

निगम ने की खुली डाक निर्धारित कर विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती

देवघर नगर निगम ने विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक निर्धारित की। नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि वाहन प्रवेश शुल्क की न्यूनतम राशि 3.43 करोड़ रखी गई थी। सुजीत कुमार ने 3.45 करोड़ की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 22 April 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
निगम ने की खुली डाक निर्धारित कर विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती

देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम के सभागार में सोमवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती खुली डाक निर्धारित कर की गई। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशासक ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूली बंदोबस्ती (निजी कार/ऑटो रिक्शा को छोड़कर) डाक की न्यूनतम राशि 3 करोड़ 43 लाख 20 हजार रूपए रखी गई थी। बंदोबस्ती में कुल 2 आवेदक द्वारा भाग लिया गया। जिसमें सुजीत कुमार द्वारा उच्च बोली 3 करोड़ 45 लाख रूपए लगाई गई। बंदोबस्ती की अवधि 16 मई 2025 से 15मई 2026 तक (श्रावणी एवं भादो मेला छोड़ कर) की गयी। इसके साथ ही नेहरू पार्क वाहन पड़ाव से शुल्क वसूली डाक की न्यूनतम राशि 15 लाख 28 हजार रूपये रखी गई थी। जिसमें कुल 5 आवेदकों द्वारा भाग लिया गया। इसमें सुमित कुमार द्वारा अधिक बोली 32 लाख 20 रुपए लगाई गई। इस बंदोबस्ती की अवधि 13 जून 2025 से 12 जून 2026 तक (श्रावणी एवं भादो मेला छोड़ कर)की गयी। न्यू मीना बाजार सब्जी मंडी एवं रोड साईड लगने वाली अस्थाई दुकानों (ठेला, खोमचा इत्यादि) किसी भी आवेदक द्वारा भाग नहीं लिया गया। इस बंदोबस्ती के अवसर पर सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर,रोकड़पाल अरुण धारी झा, टैक्स दारोगा जय शंकर साह, सहायक रवि झा, लेखा सहायक शंकर चक्रवर्ती, प्रभाकर मिश्र एवं प्रदीप सिंह सहित संबंधित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।