भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
मधुपुर में भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और देशभक्ति नारे लगाए। यात्रा आर्य समाज मोड़ से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से...

मधुपुर,प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व देश की सेना के सम्मान में मंगलवार को भाजपा ने आर्य समाज मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता के नेतृत्व में शाम में निकली इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सहित आम नागरिक शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे देश भक्ति नारों के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये। तिरंगा यात्रा आर्य समाज मोड़ से राजबाड़ी होते स्टेशन पहुंची, स्टेशन से गांधी चौक होते विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः आर्य समाज मोड़ तक पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य की सराहना कर रहे थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, संजय यादव, संतोष शर्मा, गोपी बर्मन, मालती सिन्हा, विक्की भारद्वाज, सत्यम भैया, सत्यनारायण रवानी, अशोक गौड़, राकेश वर्मा, गुड्डू दुबे, सुनीता जायसवाल, सुदामा पाण्डेय ,सुचेता घोष, मोनिका सिंह, महेंद्र भोक्ता, मनोहर चौधरी, गोविंद यादव, मदन यादव, दिलीप यादव, अर्जुन रवानी, अमिताभ गुप्ता, विकास गिरी , सुदामा यादव, सूरज मिश्रा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।