पर्यावरण समिति की टीम ने हर्ल सिंदरी का किया निरीक्षण
सिंदरी में झारखंड विधान सभा पर्यावरण समिति की चार सदस्यीय टीम ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में हर्ल प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। टीम ने पर्यावरण संबंधी जानकारी ली और कंट्रोल रूम का दौरा...

सिंदरी, प्रतिनिधि। झारखंड विधान सभा पर्यावरण समिति की चार सदस्यीय टीम बुधवार को बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में सिंदरी हर्ल प्रोजेक्ट पहुंची। टीम ने हर्ल प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। टीम में बोकारो विधायक श्वेता सिंह के अलावा सिसई विधायक जीगा मुंडा, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, विधायक संजीव सरदार थे। श्वेता सिंह ने हर्ल के प्रशासनिक अधिकारियों से पर्यावरण संबंधी आवश्यक जानकारी लेने के बाद अपनी टीम के साथ हर्ल के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। हर्ल सिंदरी के कंट्रोल रूम में निरीक्षण के दौरान विधायक श्वेता सिंह और तीन अन्य विधायकों को बताया गया कि हर्ल का सिंदरी उर्वरक संयंत्र विश्व के आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के मानक पर एक सर्वाधिक सफल उर्वरक संयंत्र है। 16 मार्च को सिंदरी शहर में शटडाउन के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव पर बताया कि उनके विधायकों की टीम ने इस संबंध में हर्ल प्रबंधन से जानकारी ली है। हर्ल प्रबंधन के संबंध में दिए गए फीडबैक से उनकी टीम संतुष्ट है। विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि झारखंड के चार जिलों में पर्यावरण संबंधी जांच की जिम्मेवारी दी गई है। सभी जिलों में पर्यावरण की स्थिति की जांच के बाद वे अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंप देंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।