Workers Union Discusses Key Issues with Management in Lodna Region लोदना क्षेत्र में बिना कंपनी के आवास वाले मजदूरों का भी कट रहा है बिजली बिल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsWorkers Union Discusses Key Issues with Management in Lodna Region

लोदना क्षेत्र में बिना कंपनी के आवास वाले मजदूरों का भी कट रहा है बिजली बिल

अलकडीहा में जनता मजदूर संघ कुंती गुट के केंद्रीय सचिव रंजय कुमार और उपाध्यक्ष संजीत सिंह ने लोदना प्रबंधन के साथ श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। अस्पताल में श्रम शक्ति की कमी, दवाओं की कमी और आवास...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 11 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
लोदना क्षेत्र में बिना कंपनी के आवास वाले मजदूरों का भी कट रहा है बिजली बिल

अलकडीहा, प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ कुंती गुट के केंद्रीय सचिव रंजय कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह के नेतृत्व में लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ गुरुवार को मज़दूरों के विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की गई। एकीकृत नॉर्थ साउथ जीनागोरा विभागीय परियोजना चलाने हेतु समुचित संसाधनों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जेजियलगोरा अस्पताल में श्रम शक्ति की कमी, दवा और अन्य मूल सुविधाओं का अभाव को दूर करने की मांग प्रबंधन से की। प्रमोशन, रिजल्टेंट वेकेंसी, एसएलपी के मामले में, सिंगल टाइप आवास वाले मजदूर का आवास भता नही काटने पर चर्चा हुई। बताया गया कि जिस कर्मी का आवास नहीं है। वैसे मजदूर का बिजली बिल कट रहा है। जैसे अन्य मुद्दे पर वार्ता हुई। प्रबंधन ने सभी मामले पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एजीएम परवेज़ आलम, एपीएम डीके सिंह, पीओ लोदना एके पाण्डेय, पीओ संजीव कश्यप, प्रबंधक अजय कुमार विश्वकर्मा, अनिल सिंह, रामबाबू सिंह,सुदर्शन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, रितेश कुमार निषाद, उमेश कुमार सिंह, केल्विन तिर्की, मनोज कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह,मनोहर सिंह, बलबीर सिंह,जगदीश कुमार सिंह, श्यामबहादुर सिंह, शिवकुमार, मुकुट मानी, मंसूर अंसारी हरिश्चंद्र सिंह, बल्केश्वर सिंह क्षेत्रीय रायबाबू सिंह, सुमित बनर्जी, रूपलाल बड़ई ,संतोष बाउरी, शिव कुमार ,अजय विश्वकर्मा, अजय मंडल, राजेश सिंह, राजेश, एव अन्य पदाधिकारी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। विभागीय परियोजना को लेकर 12 अप्रैल 25 को यूनियन एवं प्रबंधन के बीच एक बार और वार्ता होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।