Jain Community Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Procession in Giridih महावीर जयंती पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJain Community Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Procession in Giridih

महावीर जयंती पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

गिरिडीह शहर में महावीर जयंती पर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस उसी मंदिर में समाप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 11 April 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
महावीर जयंती पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा

गिरिडीह, प्रतिनिधि। महावीर जयंती पर गुरुवार को गिरिडीह शहर में जैन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा के माध्यम से अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया। बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांधी चौक, तिरंगा चौक, टुंडी रोड, गद्दी मोहल्ला, काली बाड़ी, टावर चौक, जिला परिषद चौक, मकतपुर के बाद स्टेशन रोड होते हुए वापस जैन मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर को रथ में पालकी पर बैठाकर भ्रमण कराया गया। महावीर जयंती पर दिगम्बर जैन मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना और भगवान महावीर का अभिषेक हुआ। भगवान महावीर की विशेष पूजा के साथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया जो भगवान महावीर के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल थे। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने कहा कि भगवान महावीर ने पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को जियो और जीने दो का उपदेश दिया है। कहा कि विश्व कल्याण के लिए 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने जन्म लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।