प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने लिया पदभार
रामगढ़ प्रखंड की नई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी करुणा मंडल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व बीईईओ मुकुंद मरांडी के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ। नई बीईईओ के आगमन से शिक्षा व्यवस्था...

रामगढ़: प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड की नई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रुप करुणा मंडल ने बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र भवन मे पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व मुकुंद मरांडी रामगढ़ के बीईईओ थे।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनन्द शंकर मुर्मू, पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुकुंद मरांडी,युधिर मंडल, विक्रांत ज्योति, नंदन कोल, योगेंद्र प्रसाद साह प्रखंड अध्यक्ष एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा,गुलसेर मंडल, दीनबंधु मंडल, बिपुल कुमार, शिवशंकर पंडित व अन्य शिक्षक ने वर्तमान बीईईओ करुणा मंडल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बता दें की मुकुंद मरांडी रामगढ़ प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार मे थे।हालांकि रामगढ़ प्रखंड मे पूर्व पदस्थापित बीईईओ मुकुंद मरांडी के द्वारा शिक्षा व्यवस्था मे काफ़ी सुधार देखा गया था। नई बीईईओ के आने से प्रखंड मे शिक्षा व्यवस्था मे नई क्रांति आने की उम्मीद की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।