चारपहिया वाहन की धक्के से मोटरसाइकिल सवार घायल
गढ़वा के चपकली गांव में 18 वर्षीय रवि कुमार भुइया चारपहिया वाहन की धक्के से घायल हो गए। वह रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 26 April 2025 12:20 AM

गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत चपकली गांव निवासी प्रभु भुइया का पुत्र 18 वर्षीय रवि कुमार भुइयां चारपहिया वाहन की धक्के से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से रिश्तेदार के घर गढ़वा की ओर आ रहा था। उसी बीच चपकली गांव में ही एक चारपहिया वाहन ने धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।