आग लगने पर बचाव के उपाय की दी जानकारी
श्रीबंशीधर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा पदाधिकारी विमल सोरेन और जन्मेजय कुमार सिंह ने आग पर नियंत्रण के उपायों के बारे में...

श्रीबंशीधर नगर। सरस्वती विद्या मंदिर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। अग्निशमन सेवा पदाधिकारी विमल सोरेन और जन्मेजय कुमार सिंह द्वारा विद्यालय में आग पर नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल किया गया। उस दौरान वंदना सभा भी किया गया। उन्होंने लकड़ी, पुवाल द्वारा लगे आग, पेट्रोल, केरोसिन, एलपीजी द्वारा लगे आग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में लगे आग पर कैसे नियंत्रण किया जाए उसे लेकर जानकारी दी। आग लगने की स्थिति में प्राथमिक उपाय, अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग, उनका समय-समय पर जांच और रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, विद्यालय समिति सदस्य संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।