Motorcycle Accident Injures Two in Garhwa - Woman in Critical Condition मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला सहित दो घायल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsMotorcycle Accident Injures Two in Garhwa - Woman in Critical Condition

मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

गढ़वा। गढ़वा- रंका मार्ग पर सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला सहित मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के ओ

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 20 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

गढ़वा। गढ़वा- रंका मार्ग पर सोमवार की देर शाम मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी स्वर्गीय उमेश सिंह की पत्नी बेबी देवी और मोटरसाइकिल सवार पिपरा गांव निवासी मुख्तार खान का पुत्र कैश खान शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। बेबी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बेबी के परजनों ने बताया कि वह गढ़वा से मजदूरी कर पैदल ही घर जा रही थी। उसी दौरान कैश ने अपनी मोटरसाइकिल से उसे धक्का मार दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।