मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल
गढ़वा में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। मुकेश सिंह के पुत्र सौरभ और सिकेंद्र सिंह के पुत्र अंश कुमार ने सुखबाना पहाड़ी की ओर जाते समय सड़क पर बालू होने के कारण मोटरसाइकिल खो दी।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 26 April 2025 12:15 AM

गढ़वा। सदर थानांतर्गत सोनपुरवा मोहल्ला निवासी मुकेश सिंह का पुत्र सौरभ सिंह व सुखबाना गांव निवासी सिकेंद्र सिंह का पुत्र अंश कुमार सिंह गुरुवार शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुखबाना पहाड़ी की ओर गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में सड़क पर बालू होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों को घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।