टेम्पो से चोट लगने से घायल
गढ़वा के लगमा गांव निवासी दुबराज भुइयां टेम्पो के दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह खरडीहा गांव से लौटते समय टेम्पो चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से चोटिल हुए। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 26 April 2025 12:15 AM

गढ़वा। थानांतर्गत लगमा गांव निवासी स्वर्गीय सहदेव भुइयां का पुत्र दुबराज भुइयां टेम्पो के चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दुबराज किसी काम से खरडीहा गांव गया हुआ था। टेम्पो पर बैठकर अपने घर लौटने के क्रम में टेम्पो चालक ने बीरबंधा गांव के पास अचानक ब्रेक लगा दिया। उससे उसे चोट लगी। बाद में परिजन उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।