छात्रा का सहायक शाखा पोस्टमास्टर में हुआ चयन
भवनाथपुर की छात्रा अंजु कुमारी का भारतीय डाक विभाग में सहायक शाखा पोस्टमास्टर के रूप में चयन हुआ है। अंजु ने 2022 में विद्यालय टॉपर बनकर प्रखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उसकी आर्थिक स्थिति...

भवनाथपुर। स्थानीय राजकीय कृत प्लस-टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर की छात्रा अंजु कुमारी का चयन भारतीय डाक विभाग में उप कार्यालय पांकी में सहायक शाखा पोस्टमास्टर में चयन हुआ। अंजु खरौंधी प्रखंड के सुंडी गांव निवासी विनोद प्रसाद गुप्ता की पुत्री है। 2022 में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय राजी से विद्यालय टॉपर के साथ प्रखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त की थी। राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार उपाध्याय ने उसे चरित्र प्रमाण पत्र देते हुए यह कहा कि यह छात्रा शुरू से ही काफी प्रतिभाशाली व करियर के प्रति सजग थी। अंजु ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी। उसके बावजूद उसने किसी तरह से आगे की पढ़ाई की। उसने बताया कि उसकी पढ़ाई में गरीबी बाधक बन रही थी। उसे राजी हाई स्कूल के शिक्षक सत्यप्रकाश यादव ने उसके अभिभावक और उसका हौसला बढ़ाया। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उक्त वजह से आज वह इस मुकाम तक पहुंच सकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।